news-details

औरैया नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता के तीन वर्ष पूरे, स्वागत समारोह आयोजित

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS औरैया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर नगर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समर्थकों, सभासदों और स्थानीय नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया।समर्थकों ने उनके कार्यकाल को “विकास और विश्वास के तीन वर्ष” बताते हुए कहा कि इस दौरान शहर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं। इनमें सफाई व्यवस्था में सुधार, सड़क निर्माण, नालियों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और पेयजल सुविधाओं का विस्तार शामिल है।लोगों ने यह भी कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष ने जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुना और समय पर समाधान का प्रयास किया, जिससे विभिन्न वार्डों में उनकी लोकप्रियता बढ़ी है।समारोह में फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ उनका स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि बीते तीन वर्षों में नगर ने विकास की नई पहचान बनाई है और आने वाले समय में और तेजी से कार्य होंगे।इस अवसर पर सभासद विनोद यादव, अनवार, सागर पोरवाल, छैया त्रिपाठी, राजेंद्र बाजपेई सहित बड़ी संख्या में समर्थक और नागरिक मौजूद रहे। अंत में अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर विकास कार्यों का भरोसा दिलाया।