news-details

औरैया में सिपाही भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS औरैया में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा मंगलवार को दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती की निगरानी में परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर यह भर्ती परीक्षा अगले दो दिनों तक आयोजित की जा रही है।दूसरे दिन की पहली पाली में कुल 4320 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई—पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक और सघन जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।प्रशासन की ओर से सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सहायक केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहे, जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने स्वयं केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।प्रशासन ने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। परीक्षार्थियों को समय से पहले केंद्रों पर पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई।