news-details

औरैया में अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर मेडिकल कॉलेज, गोष्ठी में जताया आभार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS औरैया के राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम ‘पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर राजकीय मेडिकल कॉलेज’ रखे जाने पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। यह निर्णय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर लिया गया।इस मौके पर मेडिकल कॉलेज सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में राजा नल, धर्मराज युधिष्ठिर और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को ‘पुण्यश्लोक’ की उपाधि दी गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक युग का ‘चौथा पुण्यश्लोक’ बताते हुए कहा कि वे लोकमाता के सुशासन, सेवा और लोककल्याण के आदर्शों को आगे बढ़ा रहे हैं।जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने देशभर में मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं, कुओं और जलाशयों का निर्माण कर समाजसेवा की मिसाल पेश की। उनके कार्य आज भी प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा और सुशासन के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं बूथ संख्या 150 पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी सुना गया।