
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर चुन्नीगंज स्थित बीएनएसडी कॉलेज में पौधारोपण एवं पौधा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारत सरकार की नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत 137वीं बटालियन एवं गंगा टास्क फोर्स के तत्वावधान में आयोजित हुआ।इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को करीब 500 पौधे वितरित किए गए। इनमें आम, अमरूद, जामुन, पाकड़, पीपल, बरगद, आंवला और नीम सहित विभिन्न फलदार एवं फूलदार पौधे शामिल रहे। कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूबेदार रणवीर सिंह ने नमामि गंगे परियोजना के तहत पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने की अपील की।कार्यक्रम में टीएल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पाठक, धीरेंद्र मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. दिवाकर मिश्र, रंजीत सिंह, विजय पाल साहू, रमेश पांडे, अतुल दीक्षित, डॉ. उमेश प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार, डॉ. समीर कुमार, बालेंद्र सिंह, विशाल वर्मा सहित गंगा टास्क फोर्स के सदस्य, एनसीसी कैडेट, शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
