
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। विश्व ओजोन दिवस पर बुधवार को जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में ओजोन परत के संरक्षण को लेकर संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “ओजोन परत के क्षरण का कारण एवं निवारण” विषय पर चर्चा हुई। प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी ने ओजोन परत को पृथ्वी पर जीवन का सुरक्षा कवच बताया। मुख्य वक्ता डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सीएफसी, औद्योगिक गैसों और प्रदूषण को ओजोन क्षरण का प्रमुख कारण बताया। पीपरपुर स्थित राजर्षि रणंजय सिंह आसलदेव महाविद्यालय में भी कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों ने पोस्टर, स्लोगन और भाषण के माध्यम से संरक्षण का संदेश दिया।