
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के पास मंगलवार को सड़क हादसे में एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बच्चे सड़क पार कर दुकान से समोसा लेकर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसे में क्रिशू (10) और कल्लू (9) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने क्रिशू को मृत घोषित कर दिया। वहीं कल्लू की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के जिला अस्पताल रेफर किया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।