
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। ऑल इंडिया अलायड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में ‘रोल ऑफ फिजियोथेरेपी इन ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन’ विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के फिजियोथेरेपिस्ट एवं ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर डॉ. पीयूष श्रीवास्तव रहे। वेबिनार में देश के विभिन्न प्रदेशों और जिलों से सैकड़ों चिकित्सकों ने सहभागिता कर विषय से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि बढ़ती बीमारियों के बीच मरीजों की जल्द रिकवरी में फिजियोथेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका है। एसोसिएशन प्रत्येक रविवार को अलग-अलग विषयों पर निःशुल्क वेबिनार आयोजित कर फिजियोथेरेपी के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाता है। कार्यक्रम में कनाडा और दुबई से भी चिकित्सकों ने सहभागिता की।वेबिनार की अध्यक्षता डॉ. मनीष सिंह, डॉ. नीरज यादव, डॉ. सीमा पांडे, डॉ. अमरेश, डॉ. मयूरी, डॉ. तनुश्री, डॉ. सर्वेश, डॉ. राम, डॉ. विशाल, डॉ. तारक, डॉ. संतोष, डॉ. दीपू, डॉ. रितेश और डॉ. आशीष सहित अन्य चिकित्सकों ने की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आनंद, काशीनाथ एवं कृष्णमोहन ने किया।