
महोबा। महोबा पुलिस ने 'ऑपरेशन रिंग रिटर्न' के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 151 गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में जनपदीय सर्विलांस सेल, साइबर थाना एवं सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क ने सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी विश्लेषण की मदद से अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों से मोबाइल बरामद किए।पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में एसपी ने मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और महोबा पुलिस के प्रयासों की सराहना की।इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने बरामदगी करने वाली टीम को ₹10 हजार का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।