news-details

ऑपरेशन प्रहार: मथुरा में 14.440 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। सुरीर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 14.440 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यमुना एक्सप्रेसवे के ओहावा अंडरपास के पास नगला मौजी की ओर सर्विस रोड पर घेराबंदी की गई। शाम करीब 5 बजे पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुन्दन सिंह निवासी ग्राम सुरीर बिजऊ, मथुरा और विपिन निवासी सकरदास नवादा, गया (बिहार) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान कुन्दन के पास से 7.138 किलो और विपिन के पास से 7.302 किलो गांजा बरामद हुआ।मामले में थाना सुरीर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि कुन्दन सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट, जुआ और मारपीट समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।