news-details

ऑपरेशन मुस्कान में भटका बच्चा मिला

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा।“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन और विशेष किशोर पुलिस इकाई की संयुक्त टीम ने 12 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को खोजकर उसकी मां को सकुशल सौंप दिया। बच्चा 9 मई को खुरहण्ड क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर अवस्था में मिला था, जो अपना नाम-पता नहीं बता पा रहा था। टीम ने बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन सेंटर भेजकर उसकी पहचान के लिए लगातार प्रयास किए।जानकारी साझा करने पर मध्य प्रदेश के रीवा से सूचना मिली, जिसके बाद परिजनों की पहचान हुई। जांच में सामने आया कि बच्चा पहले भी घर से लापता हो चुका था और बाद में परिजनों को सौंपा गया था।लगातार प्रयासों के बाद बच्चे को उसकी मां से मिलाया गया। परिजनों ने पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम का आभार जताया।