news-details

ऑपरेशन मुस्कान के तहत किशोरी को परिजनों से मिलाया

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एक किशोरी को सुरक्षित उसके परिवार से मिलाया। किशोरी प्लेटफॉर्म पर अकेली बैठी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे महिला हेल्प डेस्क पर ले जाकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वह पश्चिमी दिल्ली की गौतम कॉलोनी की रहने वाली है और मां की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर कानपुर आ गई थी। जानकारी मिलने पर जीआरपी ने तुरंत परिजनों से संपर्क किया।परिजन कानपुर पहुंचे, जहां किशोरी को सुरक्षित देखकर उन्होंने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि अभियान के तहत लगातार स्टेशन पर निगरानी की जा रही है ताकि गुमशुदा बच्चों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा सके।