news-details

ऑनलाइन शॉपिंग पर कांग्रेस का वार

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के खिलाफ कानपुर में कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकालकर स्थानीय दुकानदारों के समर्थन में आवाज उठाई। महानगर कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में मेस्टन रोड, शिवाला बाजार और टोपी बाजार समेत कई इलाकों में प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘चौपट होता खुदरा व्यापार, कारण ई-व्यापार’ के नारे लगाए गए।जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते आकर्षण से छोटे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि त्योहारों पर ऑनलाइन खरीदारी के बजाय आसपास की दुकानों से सामान खरीदें, ताकि स्थानीय व्यापारियों की रोजी-रोटी बची रहे।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि खुदरा कारोबार पर संकट हजारों परिवारों की आजीविका को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और दुकानदारों ने इस पहल की सराहना की।