news-details

ओडिशा में इंजीनियर के ठिकानों पर छापा, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS ओडिशा विजिलेंस ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बैकुंठ नाथ बेहरा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कंधमाल जिले के बलिगुड़ा स्थित ITDA में पदस्थ बेहरा के भुवनेश्वर, जाजपुर, बारिपदा और अन्य स्थानों पर कुल 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।जांच के दौरान अधिकारियों को 5 बहुमंजिला इमारतें, 13 प्लॉट, बड़ी मात्रा में सोने के गहने और बैंक लॉकरों से करीब 2.4 करोड़ रुपये कैश मिलने का खुलासा हुआ है। बरामद संपत्तियों की कुल कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है और इसे हाल के वर्षों की बड़ी विजिलेंस कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।भुवनेश्वर के नीलाद्री विहार, सैलश्री विहार, पटिया और चंद्रशेखरपुर क्षेत्रों में चार प्रमुख मकानों का पता चला है, जिनमें एक चार मंजिला आलीशान इमारत भी शामिल है। इसके अलावा जाजपुर जिले के धर्मशाला में पैतृक जमीन पर भी दो मंजिला भवन पाया गया है।छापेमारी में शुरुआती तौर पर कुछ लाख रुपये नकद मिले थे, लेकिन बाद में पत्नी के बैंक लॉकरों से करीब 2 करोड़ रुपये बरामद किए गए। नोटों की गिनती बैंक मशीनों की मदद से की जा रही है, जबकि सोने के गहनों और अन्य निवेशों का आकलन जारी है।जांच में यह भी सामने आया है कि 1999 में जूनियर इंजीनियर के रूप में नौकरी शुरू करने वाले बेहरा की शुरुआती सैलरी मात्र 6,000 रुपये थी, जबकि वर्तमान में उनका वेतन लगभग 80,000 रुपये प्रतिमाह है। विजिलेंस विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरी संपत्ति का आकलन कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।