news-details

NHM संविदाकर्मियों का आंदोलन तेज

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। नियमितीकरण और समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर काम किया और शासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।संघ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि संविदाकर्मी पिछले 15 से 18 वर्षों से कम वेतन पर स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन शामिल है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर कई बार शासन स्तर पर आवाज उठाई गई, लेकिन अब तक ठोस निर्णय नहीं हुआ।संघ के अनुसार आंदोलन के तीसरे चरण में 8, 9 और 10 अक्टूबर को इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन भी होगा। 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने की तैयारी है।गोरखपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने बताया कि कर्मचारियों की अन्य मांगों में 10 लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए और अनुकंपा नियुक्ति शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मांगों पर शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।