news-details

NEET UG पेपर रद्द होने पर छात्रों में नाराजगी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। NEET UG का पेपर रद्द होने की सूचना के बाद छात्रों में नाराजगी देखने को मिली। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र काकादेव स्थित कोचिंग संस्थानों में पहुंच गए और NTA तथा पेपर लीक करने वालों के खिलाफ नाराजगी जताई।छात्रों का कहना है कि बार-बार पेपर लीक होने से उनकी मेहनत प्रभावित हो रही है और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। कुछ छात्रों ने मांग की कि NEET परीक्षा की जिम्मेदारी NTA से हटाकर किसी अन्य संस्था को दी जानी चाहिए और परीक्षा प्रक्रिया को सीपीएमटी की तर्ज पर बदला जाना चाहिए।छात्रों का यह भी कहना है कि जिनका पेपर अच्छा गया था, वे अब दोबारा परीक्षा की वजह से दबाव में आ गए हैं और फिर से नई तैयारी करनी पड़ेगी।वहीं शिक्षकों ने भी कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से छात्रों का मनोबल प्रभावित होता है और पूरी परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं।