news-details

नवरात्रि रिटेल समागम का भव्य समापन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन की ओर से आयोजित नौ दिवसीय ‘नवरात्रि रिटेल समागम’ का 19 अक्टूबर को भव्य समापन हुआ। 11 से 19 अक्टूबर तक चले इस आयोजन में 18 होस्ट पॉइंट्स के माध्यम से सदस्यों, अतिथियों और सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी मेलजोल, व्यावसायिक संबंधों और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना रहा।समापन अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल, डॉ. मोनिका गुप्ता और रचना अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संजीव अग्रवाल ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों, पदाधिकारियों, होस्ट्स, सारथियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण और जय श्री कृष्णा (JSK) भावना ने इस आयोजन को रिश्तों और सहभागिता का उत्सव बना दिया। कार्यक्रम में डॉ. दीपाली गुप्ता, पंडित चंद्र मौली उपाध्याय, संतोष अग्रवाल, डॉ. रति एस. त्रिपाठी, राजीव गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए।संजीव अग्रवाल ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए भविष्य में भी इसी तरह एकजुट होकर सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई।