news-details

नवरात्रि पर मंदिरों में सफाई, एंटी लार्वा का छिड़काव

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जनपद में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर प्रमुख मंदिरों, मेला स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कराई गई। साथ ही मच्छरों के प्रजनन पर नियंत्रण के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व निर्धारित गांवों में साफ-सफाई के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। त्योहारों के दौरान धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जनपद में स्वच्छता अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।