
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। नवरात्रि और आगामी त्योहारों के मद्देनजर आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सतीश कुमार शुक्ला और तहसीलदार अमेठी के नेतृत्व में टीम ने दुकानों का निरीक्षण किया।खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीकिशुन चौहान और पूजा गुप्ता ने महेश्वरी जनरल स्टोर से मखाने तथा वीमार्ट अमेठी से मूंगफली के दानों का नमूना लिया। इसके अलावा कालिकन धाम के आसपास प्रसाद और खाद्य पदार्थ बेचने वाली दुकानों की जांच की गई। कमियां मिलने पर संबंधित दुकानदारों को सुधार सूचना जारी की गई।अधिकारियों ने दुकानदारों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। प्रसाद को अखबारी कागज में देने से बचने की हिदायत दी गई। जायसवाल प्रसाद भंडार को भी अखबारी कागज का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी गई। विभाग ने त्योहारों में जांच अभियान जारी रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही।