news-details

नदी में डूबने से 18 वर्षीय किशोर की मौत

You can share this post!

पारदर्शी विकास ब्यूरो
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भैंसहां गांव में मंगलवार दोपहर नदी में डूबने से 18 वर्षीय किशोर वरुण भारती पुत्र सरवन भारती की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार वरुण दोपहर करीब दो बजे शौच के लिए नदी किनारे गया था। पानी अधिक होने के कारण अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। बांध पर बकरी चरा रहे बच्चों ने उसे नदी में गिरते देखा और शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद वरुण को नदी से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने सीपीआर देकर उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने भी जानकारी ली। वरुण को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वरुण जूनियर स्कूल में पढ़ता था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।