
पारदर्शी विकाश न्यूज़ हमीरपुर। कुरारा विकासखंड के रिठारी गांव में नमामि गंगे परियोजना की जलापूर्ति पिछले एक सप्ताह से बंद होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की टंकी के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर की केबल जल जाने से टंकी में पानी नहीं भर पा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि समस्या की शिकायत ऑपरेटर और संबंधित अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक केबल नहीं बदली गई। इससे गांव में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित है और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने विभाग से जल्द खराब केबल बदलकर जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।