news-details

नकाबपोश सिक्योरिटी गार्ड ने कर्मचारी को पीटा, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्लॉटर हाउस में कर्मचारी के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि अलसुपर स्लॉटर हाउस के नकाबपोश सिक्योरिटी गार्ड ने कुछ लोगों के साथ मिलकर एक कर्मचारी को पकड़कर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा।बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार देर रात स्लॉटर हाउस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मामला हाईवे किनारे तक पहुंच गया। सामने आए वीडियो में कुछ लोग एक युवक को पकड़े नजर आ रहे हैं और उसके साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है।घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। वहीं मारपीट के वीडियो ने औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि दही औद्योगिक क्षेत्र में कई स्लॉटर हाउस संचालित हैं और यहां काम करने वाले कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों के सत्यापन को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।अब सवाल यह है कि सिक्योरिटी गार्डों का सत्यापन और निगरानी किस स्तर पर हो रही है? पुलिस इस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और घटना की वास्तविक वजह की जांच कर रही है।