news-details

नगर पंचायत ने हटाया अतिक्रमण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुरारा (हमीरपुर)। नगर पंचायत प्रशासन ने शनिवार को कस्बे में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। अभियान बेरी तिराहा से मंकी स्टैंड, ब्लॉक कार्यालय और रिठारी रोड तक चलाया गया। जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे बने अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए और सफाई कर्मचारियों ने मलबा ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से हटवाया। अधिशासी अधिकारी बलराम गुप्ता ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था सुचारु बनाना और आम लोगों को सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।