news-details

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर 72.5 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार डीसीएम पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। आशंका है कि झपकी आने के कारण चालक खड़े ट्रक को देख नहीं पाया और डीसीएम सीधे उसमें जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।