news-details

नीट विवाद पर मायावती ने जताई चिंता

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने नीट-यूजी समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के बजाय इस मुद्दे का राजनीतिकरण होने से मूल समस्या पीछे छूट रही हैमायावती ने कहा कि सरकार और विपक्ष के बीच बढ़ते राजनीतिक टकराव के कारण शिक्षा सुधार पर गंभीर चर्चा प्रभावित हो रही है। उन्होंने छात्र आंदोलन के राजनीतिकरण और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर भी चिंता व्यक्त की।उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं पर केवल बाद की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखते हुए अपने मिशन के प्रति समर्पित रहने की अपील की।