news-details

नेत्र शिविर में 235 मरीजों की जांच

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। भेटुआ ब्लॉक के कड़ेरगांव पंचायत भवन में सती महारानी जनकल्याण समिति और अमेठी आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 235 मरीजों की आंखों की जांच कर निःशुल्क चश्मे, चिकित्सकीय परामर्श और प्राथमिक उपचार दिया गया। मोतियाबिंद से पीड़ित 16 मरीजों को ऑपरेशन के लिए अमेठी आई हॉस्पिटल भेजा गया। समिति की अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक महारानी गरिमा सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह और उनकी पत्नी शांभवी सिंह भी मौजूद रहीं। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच कर दवाएं वितरित कीं। साथ ही आवास, पेंशन, बिजली, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और श्रम विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जनसमस्या समाधान गोष्ठी आयोजित की गई। समिति ने आगे भी क्षेत्र की अन्य न्याय पंचायतों में ऐसे शिविर आयोजित करने की बात कही।