
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में नेताओं ने कहा कि इस घटना ने लाखों छात्रों और अभिभावकों के भरोसे को गहरा नुकसान पहुंचाया है।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि NTA परीक्षा संचालन में लगातार विफल हो रही है और सरकार इस मुद्दे पर जवाबदेही से बच रही है। उनका कहना था कि बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।प्रेसवार्ता में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और NTA को भंग कर नई एजेंसी बनाने की मांग उठाई गई। साथ ही निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही विरोध प्रदर्शन की भी घोषणा की गई।