news-details

निशातगंज पुल पर स्कूटी-कार की भिड़ंत

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र के निशातगंज पुल पर शनिवार देर रात सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रात करीब 12:30 बजे गोल मार्केट की ओर से रॉन्ग साइड आ रही स्कूटी की सामने से आ रही तेज रफ्तार टाटा अल्ट्रोज कार से टक्कर हो गई। हादसे में अमेठी निवासी सत्यमान सिंह (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें 108 एम्बुलेंस से केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।