news-details

नारचोचवा में मां भगवती के जयकारे

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ पडरौना, कुशीनगर। ग्राम नारचोचवा स्थित दुर्गा पूजा सेवा समिति के पंडाल में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन विधि-विधान से मां भगवती का पट खोला गया। पट खुलते ही पंडाल जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन-पूजन कर परिवार और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सब इंस्पेक्टर विकास मौर्य को आयोजक एवं भाजपा नेता रामाज्ञा चौहान ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सोनू सिंह सहित ग्रामवासी और क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद रहे। समिति के अनुसार, नवरात्र के नौ दिनों तक पंडाल में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।