
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर दक्षिण के छत्रसाल नगर स्थित निराला पूर्व बस्ती में माह के अंतिम रविवार को एकत्रीकरण कार्यक्रम के साथ शरद पूर्णिमा उत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम में निराला तरुण व्यवसायी एवं निराला विद्यार्थी शाखा टोली के सदस्यों ने सहभागिता की। शरद पूर्णिमा के अवसर पर खीर प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई। आयोजन के माध्यम से आपसी एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने एकत्रीकरण के दौरान आपसी संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। शरद पूर्णिमा के धार्मिक महत्व के साथ सामूहिक सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बनाया।