news-details

नौरंगिया बीआरसी पर एफएलएन प्रशिक्षण का शुभारंभ

You can share this post!

पारदर्शी विकास ब्यूरो 

नौरंगिया, कुशीनगर। निपुण भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का शुभारंभ गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) नौरंगिया में हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश द्विवेदी ने किया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि एफएलएन का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे में बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षताओं का विकास करना है। उन्होंने नई एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी क्रियान्वयन, गतिविधि-आधारित शिक्षण, शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) के उपयोग तथा बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धति को विद्यालयों में अपनाने पर विशेष जोर दिया।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नई एनसीईआरटी पुस्तकों की विषयवस्तु, आधुनिक शिक्षण तकनीकों, भाषा एवं गणित शिक्षण के नवाचार तथा निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति से जुड़े विभिन्न विषयों पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में विकासखंड नौरंगिया के शिक्षक-शिक्षिकाएं उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं।

प्रशिक्षण में एआरपी गणित अरुण कुमार तिवारी, एआरपी विज्ञान अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, केआरपी रविन्द्र नारायण पाण्डेय, विषय विशेषज्ञ (सामाजिक विज्ञान) संजय कुमार मणि त्रिपाठी तथा विषय विशेषज्ञ (अंग्रेज़ी) मोहम्मद सूफियान आरफ़ी प्रशिक्षण दे रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार यह प्रशिक्षण आगामी दिनों तक जारी रहेगा, जिससे शिक्षकों को एफएलएन एवं नई एनसीईआरटी आधारित शिक्षण पद्धतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में दक्ष बनाया जा सके।