
रचना सिंह गौतम समेत पति गिरफ्तार
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिल्हौर तहसील के अरौल कस्बे में स्थित नेहरू विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रशासन की कार्रवाई को लेकर विवाद सामने आया है। समाजवादी पार्टी की ओर से जारी बयान में आरोप लगाया गया है कि बिल्हौर तहसील प्रशासन द्वारा विद्यालय भवन को बुलडोजर से ध्वस्त कराया जा रहा है। पार्टी का दावा है कि विद्यालय में करीब 2000 गरीब, किसान और मजदूर परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के स्कूल गिराए जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात कही गई है।बयान के अनुसार, कार्रवाई की सूचना मिलने पर बिल्हौर विधानसभा-209 की पूर्व प्रत्याशी रचना सिंह गौतम छात्रों और अभिभावकों के समर्थन में मौके पर पहुंचीं। इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनके पति पंकज सिंह को भी गिरफ्तार किए जाने का दावा किया गया है।समाजवादी पार्टी ने कार्रवाई का विरोध करते हुए विद्यालय पर चल रही बुलडोजर कार्रवाई तत्काल रोकने, करीब 2000 विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने और रचना सिंह गौतम को रिहा करने की मांग की है।पार्टी ने चेतावनी दी है कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। मामले में प्रशासन की ओर से कार्रवाई के कारण और गिरफ्तारी की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट किए जाने का इंतजार है।