
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उपनियंत्रक सदस्य, नागरिक सुरक्षा, कानपुर नगर द्वारा जानकारी दी गई कि नागरिक सुरक्षा कोर, कानपुर नगर में वार्डेन सेवा के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में डिवीजनल वार्डेन (अवैतनिक/स्वयंसेवी) के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह रिक्तियां पनकी, सर्वोदय नगर, कलेक्टरगंज, कृष्णा नगर एवं गोविन्द नगर प्रखंडों में उपलब्ध हैं। इस पद के लिए इच्छुक नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्य एवं आमजन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित नियमों के अनुसार होगी और केवल योग्य उम्मीदवारों पर ही विचार किया जाएगा।आवेदन जमा करने की अवधि 10 मई 2026 से 25 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। तय समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन जमा करने की सलाह दी गई है।अधिक जानकारी के लिए नागरिक सुरक्षा कार्यालय, गांधी भवन, फूलबाग, कानपुर नगर से किसी भी कार्यदिवस में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा इच्छुक व्यक्ति एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।अधिकारियों ने बताया कि डिवीजनल वार्डेन का कार्य नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना, आपातकालीन परिस्थितियों में सहयोग देना और स्थानीय स्तर पर सुरक्षा समन्वय बनाए रखना होता है। यह पद पूरी तरह स्वयंसेवी और अवैतनिक है, लेकिन समाज सेवा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।