
PARDARSHI VIKASH NEWS शहर की 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी पर कथित रूप से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम समेत कुल 11 संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।यह मामला 3 जुलाई की शाम कोतवाली थाने पहुंचा था, जिसके बाद पुलिस ने प्रारंभ में इसे धर्मांतरण का मामला मानने से इनकार किया था। हालांकि, शिकायत, मोबाइल चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।पीड़िता की मां की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उनकी 13 वर्षीय बेटी डांस सीखने जाती थी, जहां उसकी पहचान एक मुस्लिम युवती से हुई। आरोप है कि उसी के माध्यम से कुछ लोगों ने किशोरी से संपर्क किया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। परिवार का कहना है कि नाबालिग को मानसिक रूप से प्रभावित कर उसे धर्म परिवर्तन के लिए तैयार करने का प्रयास किया गया।पुलिस ने तहरीर और प्रारंभिक जांच के आधार पर छह लोगों के खिलाफ 11 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मोबाइल चैट, फोन डाटा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।