news-details

नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस के अनुसार, बलरई थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मां ने 26 मई 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी, जो 12वीं कक्षा की छात्रा है, 23 मई की सुबह करीब 4 बजे गांव महामई निवासी नितिन कुमार के साथ घर से चली गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस से शिकायत की गई।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी नितिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष बलरई ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।