news-details

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर विवाद के बाद अब मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में भी चढ़ावे और दान को लेकर आरोप लगाए गए हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह मामले के पक्षकार दिनेश शर्मा फलाहारी ने मंदिर में आने वाले दान और सोने-चांदी के आभूषणों के हिसाब को लेकर सवाल उठाए हैं।दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर मंदिर के चढ़ावे और दान की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन की निगरानी भी सरकार स्तर से होनी चाहिए, ताकि दान की रकम का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर में आने वाले चढ़ावे का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक किसी सरकारी एजेंसी या मंदिर प्रशासन की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।दिनेश शर्मा फलाहारी ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में होने वाले फूल बंगला और 56 भोग की व्यवस्थाओं में भारी कमीशन लिया जाता है। उन्होंने मंदिर से जुड़े लोगों की संपत्तियों की जांच कराने की मांग भी की।उन्होंने कहा कि चढ़ावे की राशि से अस्पताल और स्कूल जैसे जनकल्याणकारी कार्य होने चाहिए, लेकिन आरोप है कि इससे जुड़े लोगों ने संपत्तियां खरीदी हैं।दिनेश शर्मा ने कहा कि यदि मामले की सीबीआई जांच नहीं कराई गई तो वह हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे। उनका कहना है कि जिस तरह अयोध्या मामले में जांच की मांग उठी है, उसी तरह मथुरा मंदिर के चढ़ावे और आभूषणों का भी पूरा हिसाब सामने आना चाहिए।