news-details

मथुरा में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई बकरीद

You can share this post!

 

PARDARSHI VKASH NEWS  ईद उल अजहा का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुस्लिम समाज के लोगों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बकरीद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।शहर की सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई, लेकिन सबसे अधिक भीड़ शाही ईदगाह पर देखने को मिली। यहां शहर मुफ्ती मोहम्मद आसिफ रजा ने नमाज अदा कराई, जबकि कुतबा हाफिज अब्दुल कादिर ने पढ़ा। नमाज के दौरान लोगों ने देश में शांति, भाईचारे और तरक्की की दुआ मांगी।शाही ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही। पहचान पत्र देखने के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया गया। एसपी सिटी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था।वहीं धर्म नगरी वृंदावन में भी ईद की रौनक देखने को मिली। मुस्लिम समाज के बच्चे, बुजुर्ग और युवा नए पारंपरिक परिधानों में नजर आए। मथुरा दरवाजा स्थित शाही जामा मस्जिद और गौरा नगर कॉलोनी स्थित मदीना मस्जिद में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।नगर निगम की ओर से मुस्लिम बहुल इलाकों में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। पूरे जिले में पुलिस और प्रशासन त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।