news-details

मथुरा में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 50 किलो पॉलिथिन जब्त, 2 लाख रुपये जुर्माना वसूला

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा होलीगेट और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलिथिन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ मिलकर की गई, जिसमें बाजार क्षेत्र में दुकानों और प्रतिष्ठानों का व्यापक निरीक्षण किया गया।अभियान के दौरान कई दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलिथिन का भंडारण एवं उपयोग पाया गया। मौके से लगभग 50 किलोग्राम प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग या बिक्री पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। यह न केवल नालियों को जाम करती है, बल्कि जल निकासी व्यवस्था को बाधित कर शहर में जलभराव और प्रदूषण जैसी समस्याएं भी पैदा करती है। इसी कारण शासन के निर्देशों के तहत ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।यह अभियान अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता रितिक सक्सैना की मौजूदगी में संचालित हुआ। प्रवर्तन दल ने पूरे क्षेत्र में सघन जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी ताकि शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके।