
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतन के तहत छूटे हुए और पहली बार पात्र बनने वाले मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह ने बताया कि अभियान में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतदाता पंजीकरण का कार्य मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के तहत निर्धारित प्रपत्रों से होगा। पात्र नागरिकों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की गई है। निर्वाचन विभाग आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराएगा।