news-details

मतदाताओं को साधने में जुटे नेता

You can share this post!

टिकट की जंग तेज, गठबंधन पर सपा-कांग्रेस की नजर, बसपा का प्रचार तेज



संजीव भारती/वेद प्रकाश
पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी।
2027के विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में दावेदारों की तैयारी सुर्खियों में है। सभी राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशी मतदाताओं को साधने की कोशिश में लगे हुए हैं। राकेश प्रताप सिंह की ज्वाइनिंग के बाद भाजपा में टिकट के लिए सबसे अधिक घमासान दिख रहा है। अमेठी में सेवा की राजनीति को लेकर विधायक महाराजी प्रजापति और पूर्व विधायक रानी गरिमा सिंह आमने सामने हैं।महाराजी प्रजापति अपनी बेटियों की ओर से चलाई जा रही एन जी ओ के माध्यम से 25000से अधिक परिवारों तक इंडक्शन चूल्हे पहुंचाएं हैं।कूपन जारी करके महिलाओं को इंडक्शन बांटने के बाद पिछले एक महीने से आलू बांटकर लोगों को आलू की खेती करने में सहयोग कर रही है।रानी गरिमा सिंह स्वयं फील्ड में नहीं निकल रही हैं, उनकी ओर से उनकी पुत्रवधू शाम्भवी सिंह टिकट की दावेदारी कर रही हैं, भाजपा महिलाओं को टिकट में प्रथम वरीयता प्रदान कर सकती है,इस सम्भावना के मद्देनजर अनंत विक्रम सिंह ने स्वयं को सारथी की भूमिका मे कर लिया है।महाराजी प्रजापति की ओर से विधायक निधि से सोलर लाइटें बांटने के बाद सभी मुख्य मार्गों पर गेट लगाने का काम किया गया है।गरीब परिवारों और इलाज के लिए आर्थिक संकट झेल रहे परिवारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता दिलाने और शादियों में आर्थिक मदद के काम किए गए हैं। सड़कों के नवनिर्माण का कोई काम नहीं हुआ है।उधर शाम्भ्वी सिंह सती महारानी जन कल्याण ट्रस्ट के माध्यम से सेवा कार्य करते हुए राजनीति में प्रवेश किया है।इस समय इस सामाजिक संस्था का नाम सती महारानी जन कल्याण समिति हो गया है। समिति की ओर से इस समय न्याय पंचायत वार नेत्र शिविर लगाकर नेत्र रोगियों को चश्मे वितरित किए जा रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व प्रमुख रश्मि सिंह एक बार विधानसभा चुनाव लड चुकी हैं, पिछले दस वर्षों से पार्टी संगठन और जनसेवा के कार्यों में लगी रश्मि सिंह ने सोलर कारपोरेशन ऑफ इंडिया के स्वतंत्र निदेशक के रूप में तमाम काम किए हैं और महिलाओं के साथ समाज के सभी वर्ग के लोगों के बीच अपनी पैठ बनाई है।रश्मि सिंह ने इस वर्षा काल में मुख्य मंत्री और प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ाते हुए दो हजार आम की उन्नतिशील प्रजातियों के पौधे भी वितरित किए हैं।रश्मि सिंह इस समय गांव गांव चौपाल लगाकर अपनी टिकट की दावेदारी को मजबूत करने के साथ मोदी योगी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा का नागपुर हाऊस इस बार टिकट के लिए उनके नाम पर गंभीरता पूर्वक विचार कर रहा है।भादर के ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह पिछले दो साल से टिकट की मजबूत दावेदारी के लिए लगातार जनसम्पर्क कर रहे हैं, उनके कैलेण्डर हर घर तक पहुंच गये हैं।भाजपा के वरिष्ठ नेता काशी तिवारी भी सामाजिक आयोजनों के माध्यम से लगातार जनसम्पर्क कर रहे हैं। ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ता उनके टिकट के लिए जबरदस्त पैरवी में लगे हुए हैं।पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू का जनसंपर्क अभियान इन सभी दावेदारों से कमजोर नहीं है। अमरेन्द्र सिंह पिंटू भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपना दल के कार्यकर्ताओं को भी साधने में लगे हुए हैं।


सुर्खियों में है बसपा नेता का जनसंपर्क
बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र कुमार मिश्र पिछले एक साल से लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। बसपा कार्यकर्ताओं की टीम के साथ गांव गांव लोगों के सुख दुःख में शामिल हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उनकी लोकप्रियता का ग्राफ दिन दूना रात चौगुना बढ़ रहा है। जितेन्द्र कुमार मिश्र जहां भी जा रहें हैं ब्राह्मण समाज सहित सर्व समाज उनका स्वागत कर रहा है। अपने जनसंपर्क में किसी अन्य दल या नेता का नाम लेने के बजाय सुश्री मायावती जी चार बार की सरकार की उपलब्धियों और बसपा सुप्रीमो की लोक कल्याणकारी राजनीति का गुणगान कर रहे हैं।सूत्रों का कहना है कि 20नवम्बर के बाद जितेन्द्र कुमार मिश्र सामाजिक भाईचारा कमेटियों के माध्यम से मिशन-2027की रणनीति और कार्यनीति को आगे बढ़ायेंगे।जितेन्द्र कुमार मिश्र के साथ बसपा की विधानसभा इकाई के पदाधिकारी भी दिन रात संगठन के कार्यों में लगे हुए हैं। बसपा में टिकट के लिए कोई और नाम अभी तक सामने नहीं आया है। पार्टी नेतृत्व का पूरा आशीर्वाद जितेन्द्र कुमार मिश्र को मिल रहा है।



राज परिवार से टिकट के चार दावेदार
अमेठी राजपरिवार से पिछले चुनाव में रनर प्रत्याशी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह के साथ अमेठी राजपरिवार से टिकट के चार दावेदार हैं। डा संजय सिंह, उनकी पत्नी रानी डॉ अमीता सिंह,बेटी एडवोकेट आकांक्षा सिंह भाजपा से टिकट की प्रमुख दावेदार हैं। भाजपा से ही पूर्व विधायक रानी गरिमा सिंह की पुत्रवधू शाम्भवी सिंह मैदान में दौड़ रहे हैं।डा संजय सिंह और डॉ अमीता सिंह अपनी बेटी के साथ सभी छोटे बड़े सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।





कांग्रेस और सपा में सब कुछ एलाइंस पर निर्भर
कांग्रेस और सपा की चुनावी रणनीति एलाइंस की घोषणा पर निर्भर है। कांग्रेस से के एल शर्मा के सांसद होने के कारण कांग्रेस सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारना चाहती है, कांग्रेस इसके लिए भाजपा के बड़े नेताओं पर भी दांव लगा सकती है। समाजवादी पार्टी की विधायक महाराजी प्रजापति का पार्टी संगठन में भारी विरोध के बावजूद आम जनता सपा से उनका टिकट पक्का मान रही है। गौरीगंज, तिलोई और जगदीशपुर में भी दोनों दल प्रत्याशी उतारने की पूरी तैयारी में है। कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं का मानना है कि सपा से एलाइंस होने के बावजूद यहां फ्रैंडली फाइट होगी और दोनों दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।



ओबीसी वोटरों पर राजेश अग्रहरि की नजर
अमेठी। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि जिले की सबसे बड़ी पंचायत के बाद अब प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में जाने की तैयारी में लगे हुए हैं। राजेश अग्रहरि की दावेदारी पर भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गंभीरता से विचार कर रहा है। जरुरतमंदों की सेवा और मदद उनकी कार्यसंस्कृति में शामिल हैं। पिछले चार साल के भीतर राजेश अग्रहरि 125निराश्रित कन्याओं की शादी के लिए आर्थिक मदद कर चुके हैं। राजेश अग्रहरि हर पर्व और त्योहार गरीबों के बीच खुशी बांटने के साथ मनाते हैं। सूत्रों का कहना है कि अपने आवास पर ब्राह्मण समाज का सम्मेलन करने के बाद राजेश अग्रहरि अब पिछड़े वर्ग को साधने के लिए जातिवार बैठक और सम्मेलन करने की तैयारी कर रहे हैं,इस समय वे अपने विश्वश्त सहयोगियों के साथ कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने में लगे हुए हैं।


बसपा का विधायक बनाएं, विकास और स्थायी रोजगार की गारंटी -जितेन्द्र मिश्र
बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि अमेठी के मतदाताओं ने अमेठी जिले के गौरीगंज में चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी के रूप में केवल एक विधायक दिया और कोई भी परिणाम पार्टी के पक्ष में नहीं रहा है, इसके बावजूद बहन मायावती जी ने अमेठी संसदीय क्षेत्र को जिला बनाकर अमेठी का कायाकल्प कर दिया। जिला बनने से अमेठी की जनता को विकास और रोजगार के नये अवसर सृजित हुए हैं। अमेठी की जनता को बहन मायावती जी का कृतज्ञ होना चाहिए। अमेठी की जनता सबको देख चुकी है, बहुजन समाज पार्टी कोएक बार सेवा का अवसर और आशीर्वाद दे, बी एस पी जन आवश्यकता आधारित विकास और हर‌‌ परिवार को स्थायी रोजगार की गारंटी देगी।