
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सेवा संकल्प अभियान के तहत रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय की ओर से मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए जिम्मेदारी से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम सिंह के निर्देशन में आयोजित रैली में एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने नारों के माध्यम से लोगों को मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेविकाओं ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के महत्व को समझना चाहिए और उसका सही उपयोग करना चाहिए।रैली के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस की कार्यक्रमाधिकारी डॉ. पूजा सिंह और प्रियंका मिश्रा ने किया।