
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने 17 और 24 अक्टूबर को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला, विधानसभा, सेक्टर और बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित लोगों तथा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के वोट बनवाने में सहयोग करें। इन दोनों तिथियों पर संगठन की कोई बैठक नहीं होगी।प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभारी प्रत्याशियों और सामाजिक भाईचारा कमेटियों को अभियान चलाकर सर्वसमाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने और मिशन-2027 को मजबूती से आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
विश्वनाथ पाल ने बताया कि 19 अक्टूबर को अयोध्या मंडल की समीक्षा बैठक बुलाई गई है। इसमें जिला, विधानसभा और सामाजिक भाईचारा कमेटियों के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल, मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान और सुरेश गौतम सहित अन्य नेताओं ने बैठक को लेकर संदेश जारी किए हैं।