news-details

मत्स्यजीवी सहकारी समितियों को मजबूत बनाने पर मंथन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। सहकार भारती के प्रदेश कार्यालय, दारुलशफा में मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के सशक्तीकरण, चुनाव प्रबंधन, फेडरेशन की सदस्यता और सहकार डाटा पोर्टल पर पंजीकरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें सहकार भारती के राष्ट्रीय सह प्रमुख मत्स्य प्रकोष्ठ जयदीप पाटिल मुख्य अतिथि तथा प्रदेश मंत्री एवं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के मत्स्य प्रकोष्ठ प्रभारी कैलाश नाथ निषाद मुख्य वक्ता रहे।जयदीप पाटिल ने समितियों से सहकार डाटा पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी योजनाओं और सहकार भारती के माध्यम से मिलने वाली जानकारियों का लाभ समितियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। कैलाश नाथ निषाद ने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगार और मछुआरा समाज की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। समितियों को मजबूत बनाने के लिए पारदर्शी चुनाव, नियमित बैठकें, सदस्यता विस्तार और सरकारी योजनाओं की जानकारी जरूरी है।बैठक में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने, विपणन व्यवस्था बेहतर बनाने और समिति सदस्यों की आय बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर हरबंस सिंह, अनिल निषाद, हरकिशन गौड़, बिहारी निषाद, जुगुल किशोर कश्यप और विजय निषाद सहित विभिन्न समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य मत्स्यजीवी समितियों को संगठित कर मत्स्य पालकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना रहा।