
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया
मुख्य कार्यकारी अधिकारी / मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की निम्नलिखित योजनाओं के अन्तर्गत जनसामान्य को आनलाईन आवेदन करने हेतु विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in दिनाँक 08.06.2026 से 28.06.2026 तक खोला जा रहा है। मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना। निषादराज बोट सब्सिडी योजना। सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना। उपरोक्त योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार पृथक-पृथक करने होगे। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेखों का विवरण भी विभागीय वेबसाइट पर देखा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, द्वितीय तल, विकास भवन औरैया से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है अथवा मोबाईल नम्बर 9838945761, 7355465197 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।