news-details

मशाल जलाते समय विधायक ब्रजेश रावत झुलसे

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़  उन्नाव। सेवा ज्योति यात्रा के दौरान मशाल जलाते समय केमिकल हाथों पर गिरने से मोहान विधायक ब्रजेश रावत झुलस गए। उन्हें बचाने के प्रयास में एक सहयोगी भी आग की चपेट में आ गया। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत खतरे से बाहर बताई।घटना बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित गांधीनगर तिराहे पर हुई। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया था। मशाल जलाने के दौरान धक्का-मुक्की में केमिकल विधायक के दोनों हाथों पर गिर गया, जिससे त्वचा झुलस गई। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।विधायक ने बताया कि हाथों में गंभीर जलन हुई है और दर्द काफी है। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, जिला प्रभारी संतोष सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी समेत कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं और विकसित भारत के संकल्प पर जोर दिया गया।