news-details

‘मन की बात’ संयोजक व प्रभारी घोषित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लिए संयोजक एवं प्रभारी की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम के सुचारू आयोजन हेतु संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की गई हैं।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि राधा सैनी को ‘मन की बात’ की संयोजक तथा पूनम कंवर को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारी जिले में कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करेंगी।