news-details

मन की बात सुनने को लेकर सोशल मीडिया व आईटी की बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।  भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले के अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में आगामी 31 मई को प्रधानमंत्री की मन की बात के 134 वे संस्करण के श्रवण को लेकर भाजपा सोशल मीडिया व आई टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुईं ।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा 31 मई को उत्तर जिले के सभी बूथों पर मन की बात आम जनमानस के साथ सुनने की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए । मन की बात के पहले या बाद में बूथों पर बूथ कमेटी के साथ बैठक कर बूथ की संरचना व आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की जाए।व उसकी फोटो को सरल एप पर अपलोड किया जाए इसके लिए भाजपा की सोशल मीडिया, व आई टी की टीम सहयोग करे।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि नेतृत्व ने बूथ पर रहने वाले वरिष्ठ नेताओं को बूथ प्रभारी व बूथ प्रवासी की जिम्मेदारी दी है और सभी बूथ प्रभारी व बूथ प्रवासी अपने अपने बूथ पर ही मन की बात आम जनमानस व बूथ कमेटी के साथ सुनेगे। बैठक में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर प्रमोद विश्वकर्मा,नवाब सिंह जीतू कश्यप,प्रभाकर अवस्थी विनोद पाल,किरन तिवारी रीता पासवान शालनी कटियार,राधा सैनी,आर्यन शुक्ला पूनम कंवर ,रवि पांडे आदि उपस्थित रहे।