news-details

‘मन की बात’ में दिखा जनभागीदारी का उत्साह, मोतीझील में जुटे सैकड़ों लोग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का रविवार को मोतीझील स्थित प्रमिला सभागार में आयोजन किया गया। यहां सैकड़ों युवाओं, महिलाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी विशेष आकर्षण रही।कार्यक्रम की व्यवस्था कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने संभाली। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू, प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी, राज्यसभा सदस्य प्रकाश पाल, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी और जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित सहित वरिष्ठ नेताओं ने पीछे की पंक्ति में बैठकर कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठनात्मक अनुशासन का संदेश दिया।भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के ‘मन की बात’ संयोजक अनूप अवस्थी ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें सामाजिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कानपुर उत्तर जिले के 1,283 बूथों पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ सुनी। इस अवसर पर संयोजक राधा सैनी, मंडल अध्यक्ष अश्वनी गौतम, प्रमोद विश्वकर्मा, जन्मेजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।