news-details

मकान निर्माण में बाधा का आरोप

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के नाथा पट्टी गांव में मकान निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए बाबर अली पिछले दो दिनों से पेट्रोल पंप के सामने आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।बाबर अली के अनुसार, उनकी माता जैबुन निशा के नाम आबादी गाटा संख्या 543 के भूखंड संख्या 123 में 166.89 वर्गमीटर भूमि की घरौनी दर्ज है। इसी जमीन पर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। उनका कहना है कि मकान की तीन तरफ दीवारें बन चुकी हैं और पश्चिम दिशा में दो पिलर भी खड़े किए गए हैं, लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है।अनशनकारी ने पड़ोसी साहिद पुत्र तेजू और रियासत पुत्र सहाबुद्दीन पर निर्माण कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि उनसे पूर्व में दर्ज मुकदमों को वापस लेने और उनमें बरी कराने की मांग की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और दूसरे पक्ष का बयान सामने नहीं आया है।बाबर अली ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर निर्माण कार्य में आ रही बाधा दूर करने की मांग की है। अब मामले में प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।