news-details

महमूद गजनवी ने सोमनाथ मन्दिर को लूटा

You can share this post!

राम मंदिर को लूट रही आर एस एस और भाजपा

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ /अयोध्या। भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए धन और चढ़ावे में लूट के आरोपों तथा राम भक्तों की आस्था के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह के आवाह्न पर रविवार को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों और प्रमुख चौराहों पर भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वाराणसी, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बाराबंकी, ललितपुर, झांसी, मिर्जापुर, मथुरा, आगरा, आजमगढ़, जौनपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, बहराइच, बागपत, जालौन सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में लखनऊ के स्वास्थ्य भवन चौराहे पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर हाथों में कटोरे और तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया तथा ₹420 का डीडी तैयार कर चंपत राय को भेजा। कार्यकर्ताओं ने "चंदा चोरों गद्दी छोड़ो", "राम भक्तों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" और "श्रीराम के नाम पर भ्रष्टाचार बंद करो" जैसे नारे लगाए तथा दान और चढ़ावे में हुई लूट की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।इस दौरान ऑटो विंग प्रदेश अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह सलूजा ने कहा कि प्रभु श्री राम हम सभी की आस्था और मर्यादा के सर्वोच्च प्रतीक हैं। उनके भव्य मंदिर निर्माण के नाम पर देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी गाढ़ी कमाई समर्पित की थी। लेकिन आरएसएस और भाजपा के लोग जो खुद को धर्म का ठेकेदार बताते हैं, उन्हीं के पदाधिकारियों द्वारा इस पवित्र चंदे में लूट की जा रही है। यह करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संरक्षण में यह पूरा तंत्र चल रहा है। मोदी जी भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब उनके अपने ही संगठन (आरएसएस) से जुड़े लोग और उनके करीबी चंदा चोरी में लिप्त पाए जाते हैं, तो वे पूरी तरह मौन साध लेते हैं। महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा और भाजपा आरएसएस ने राम मंदिर को लूटा है । उन्होंने कहा कि हम चंपत राय को ₹420 का डिमांड ड्राफ्ट भेजकर यह संदेश दे रहे हैं कि वे प्रभु के मंदिर के पैसों पर डाका डालना बंद करें। अगर भाजपा, आरएसएस या उनके लोगों के पास पैसे की इतनी ही कमी है, तो वे सीधे मांग लें; आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच झोली फैलाकर, भीख मांगकर पैसा इकट्ठा करेगा और उन्हें दे देगा, लेकिन भगवान के घर में ये हेराफेरी नहीं चलने दी जाएगी इस मौके पर अब्दुर्रहमान ख़ान, सुधीर पटेल, बलराम साहनी, पी.के. बाजपेई, वसीम सिद्दीकी, अनुराग मल्होत्रा, प्रीतपाल सलूजा, डॉ. फ़व्वाज़ ख़ान, डॉ. रामजी यादव, संजीव निगम सहित पार्टी के पदाधिकारी व तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।