
पारदर्शी विकास न्यूज़, खड्डा (कुशीनगर)। खड्डा बाजार स्थित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध सरस्वती देवी महाविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की आंतरिक परीक्षाएं 2 नवंबर से शुरू हो गई हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।प्राचार्य डॉ. दीपक मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अनिवार्य रूप से परीक्षा में शामिल होने की अपील की।उन्होंने कहा कि आंतरिक परीक्षाएं विद्यार्थियों की विषयगत समझ और शैक्षणिक प्रगति के मूल्यांकन का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने नियमित अध्ययन, समय के सदुपयोग और परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। महाविद्यालय प्रशासन ने भी विद्यार्थियों से पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ परीक्षा में प्रतिभाग करने की अपेक्षा जताई।